फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case registered against two youths found doing government work in Tehsil

Muzaffarnagar News: तहसील में सरकारी कार्य करते मिलने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Jul 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two youths found doing government work in Tehsil
खतौली। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने तीन दिन पूर्व तहसील का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो बाहरी युवक सरकारी कार्य करते हुए पकड़े गए थे। उनका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया था। अब राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने 11 जुलाई को तहसील का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दो बाहरी युवक सरकारी कार्य करते हुए पकड़े गए थे। इस मामले में राजस्व निरीक्षक सोमनाथ ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय लेखपाल भवन के पास वाले कमरे में लेखपालों के साथ दो प्राइवेट व्यक्ति संदीप निवासी लाड़पुर तथा गौरव निवासी मढ़करीमपुर खसरा फीडिंग का कार्य करते पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 204 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed