फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case registered against accused of making ghee

Muzaffarnagar News: घी बनाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Nov 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against accused of making ghee
- नकली बताया जा रहा है घी, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव बहेड़ी में नकली बताया जा रहा घी बनाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आरोपी ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कौशल ने शहर कोेतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 13 नवंबर को एसडीएम सदर परमानंद झा व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में रियाज अली के मकान पर छापा मारा था। इस दौरान रियाज अली ने टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। काफी प्रयासों के बाद रियाज अली ने कार्रवाई करने दी थी। उसने कमरों को खोल दिखाया था। वहां दो कमरों में 22 प्लास्टिक व एल्युमिनियम के ड्रमों में 970 किलो घी विक्रय करने के लिए एकत्र कर रखा हुआ था। जो नकली प्रतीत हो रहा था। रियाज अली ने घी एकत्र करने के स्रोत की जानकारी नहीं दी थी। न ही कोई प्रपत्र दिखाया था।
विज्ञापन

इसके बाद घी के दो नमूने लिए गए और उन्हें प्रयोगशाला भिजवाया गया है। बाकी का घी 964 किलो कब्जे में लेने के बाद रियाज अली को देखभाल के लिए सुपुर्द किया गया। आरोप है कि रियाज अली ने जांच पड़ताल में जो पंजीकरण पपत्र दिखाया उसमें घी की बिक्री करने से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी। शहर कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर मकान मालिक रियाज अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed