फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case of beating student: case against teacher, says tampering with video, MLA reachs village

छात्र की पिटाई का मामला: शिक्षिका पर मुकदमा, बोली-वीडियो से हुई छेड़छाड, नरेश टिकैत ने बच्चों को गले मिलवाया

Sat, 26 Aug 2023 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Aug 2023 12:42 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के स्कूल में सहपाठियों से छात्र की पिटाई कराने के मामले में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षिका ने कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन
Case of beating student: case against teacher, says tampering with video, MLA reachs village
बच्चों के साथ राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की बेरहमी से पिटाई और जातीय टिप्पणी करने वाली शिक्षिका तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को वायरल वीडियो में शिक्षिका एक बच्चे को कक्षा में खड़ा कर अन्य बच्चों से चांटे और मुक्के लगवा रही हैं। इस 34 सेकेंड के वीडियो के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं और सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। शनिवार को दिन निकलते ही रालोद विधायक चंदन चौहान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार का साथ देने की बात कही। सामाजिक संगठनों के लोग भी गांव पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिक्षिका की क्रूर हरकत: पांच का पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी के छात्र को सहपाठियों से पिटवाया, ओवैसी ने बोला हमला

Case of beating student: case against teacher, says tampering with video, MLA reachs village
आरोपी शिक्षिका - फोटो : Amar Ujala

यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ति त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी भी की गई। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के पारिवारिक सदस्य ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठ रही है।
 
वीडियो से छेड़ाछाड़, बच्चे को पिटवाकर गलती की : तृप्ति त्यागी
आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। बच्चे की इस तरह बच्चों से पिटाई कराना गलत है। यह किसी रंजिश में नहीं किया। दिव्यांग हूं, कुर्सी से नहीं उठा जा रहा था, इस वजह से बच्चों से पिटाई करा दी। अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की मां उन्हें लेकर मामा के यहां चली जाती हैं, जिससे पढ़ाई का नुकसान होता है।

Case of beating student: case against teacher, says tampering with video, MLA reachs village
गांव पहुंचे विधायक - फोटो : Amar Ujala

कानूनी कार्रवाई की जाएगी : डीएम
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया गया है। बच्चे की काउंसिलिंग कराई जा रही है। 
 
बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पीड़ित बच्चे की काउंसिलिंग कर रहे हैं। 

गांव में चाहिए भाईचारा, आरोपी पर हो कार्रवाई : इरशाद 
पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद से रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने बात की। उन्होंने पीड़ित पक्ष से पूछा कि आप क्या चाहते हैं? इस पर इरशाद ने कहा कि गांव में भाईचारा बना रहे, जो भी कानूनी कार्रवाई हो, वह शिक्षिका पर हो। जयंत चौधरी ने कहा कि जब वह क्षेत्र में आएंगे, आपके घर आएंगे।

ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता से बात की
वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुदीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता मोहम्मद इरशाद से फोन पर बात की और कहा कि हम आपके भाई हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे की बेहतर तालीम के लिए जो भी कर सकते हैं उसके लिए हाजिर रहेंगे। उन्होंने हैदराबाद में बच्चे को पढ़ाने की पेशकश भी की है। आगे कहा कि आपका जो भी फैसला होगा, हम आपके साथ हैं आप फिक्र न करें।

वहीं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने लोगों से आग्रह किया है कि पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर न की जाए, जिसे स्कूल में सहपाठियों ने थप्पड़ मारे। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से एक वीडियो जारी कर कड़े शब्दों में लड़के की पहचान उजागर न करने का आग्रह किया है।

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि मामले में कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी से अनुरोध है कि बच्चे का वीडियो शेयर न करें, ऐसी घटनाओं की जानकारी ईमेल से दें, बच्चों की पहचान उजागर कर अपराध का हिस्सा न बनें। 

खुब्बापुर पहुंचे नरेश टिकैत, बच्चों के हाथ मिलवाए
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत खुब्बापुर पहुंचे। उन्होंने स्कूल के बच्चों को मौके पर बुलाया। थप्पड़ मारने वाले और पीडि़त बच्चे के हाथ मिलवाकर उन्हें गले मिलाया। टिकैत ने कहा कि समाज में इस तरह का जहर नहीं खोला जाना चाहिए।

कहा कि जिला 2013 में नुकसान उठा चुका है। सब अपना परिवार है। इस जिले को दोबारा नहीं जलने देंगे। गलत हुआ है। बच्चे और शिक्षिका सब अपने है। कोई इस बात को रंग देना चाहते हैं तो जेहन से निकाल दें। उनके साथ लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed