फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Teacher thrashes student on caste basis in Muzaffarnagar video bमुज

शिक्षिका की क्रूर हरकत: पांच का पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी के छात्र को सहपाठियों से पिटवाया, ओवैसी ने बोला हमला

Fri, 25 Aug 2023 08:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 25 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक शिक्षिका पर एक छात्र की अन्य छात्रों से पिटाई कराने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने मामले की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
Teacher thrashes student on caste basis in Muzaffarnagar video bमुज
शिक्षिका ने छात्र को पिटवाया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर शिक्षिका ने यूकेजी के छात्र की उसके सहपाठियों से पिटाई करा दी। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वायरल वीडियो में शिक्षिका गाली देती हुई नजर आ रही है। वहीं, इस मामले में बीएसए शुभम शुक्ला ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। महिला शिक्षिका और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षिका एक बच्चे को कक्षा में खड़ा कर अन्य बच्चों से थप्पड़ लगवा रही हैं। पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर दी गई सजा में बारी-बारी से अन्य छात्र आते हैं और छात्र की पिटाई करते हैं। पीड़ित बच्चा विशेष समुदाय का बताया जा रहा है। साथ ही शिक्षिका एक युवक से बात कर रही हैं और आपत्तिजनक शब्द बोल रही हैं। वीडियो में गाली भी सुनाई दे रही है। वीडियो वायरल होते ही शिक्षिका तृप्ता त्यागी के व्यवहार की निंदा शुरू हो गई। वहीं, बीएसए ने 34 सेकेंड के इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि वह कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन


सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर शर्मा का कहना है कि वीडियो की जांच कराई है। शिक्षिका अपने घर में स्कूल संचालित करती है। स्कूल का काम न करने पर शिक्षिका ने बच्चे की दूसरों बच्चों से पिटाई कराई है। शिक्षिका द्वारा वीडियो में आपत्तिजनक बात बोली जा रही है। मामले में तहरीर ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुब्बापुर प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि शिक्षिका दिव्यांग है, जो बच्चों से पहाड़े सुनने के समय खड़ी नहीं हो पाई थी और उसने दूसरे बच्चे से पीड़ित बच्चे को थप्पड़ लगवा दिए। बच्चे के परिवार के ही सदस्य ने यह वीडियो बनाई है, जिसका कुछ भाग काट दिया गया है। आरोपी शिक्षिका के पारिवारिक सदस्य विष्णु का कहना है कि शिक्षिका दिव्यांग है। जब वह बच्चों से थप्पड़ लगवा रही थी तो पीड़ित बच्चे का पारिवारिक सदस्य भी वहां पर मौजूद था। पूर्व प्रधान दुष्यंत त्यागी का कहना है कि शिक्षिका की कोई गलत भावना नहीं थी। शिक्षिका बच्चों के सुधार के लिए ही कर रही थी। उस समय बच्चे का परिजन भी वहां मौजूद था।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया है कि टीचर एक मुसलमान बच्चे को क्लास के बाकी बच्चों से पिटवा रही है और इस पर फक्र भी कर रही है। बच्चे के पिता ने उसे स्कूल से निकाल दिया और लिखित में दे दिया कि वो कोई करवाएंगे। उन्होंने लिखा कि बाकी जगह तो तुरंत एक्शन ले लेता है, यहां क्या हो गया? एक नोटिस तक जारी नहीं किया। बच्चों पर ज़ुल्म हो रहा है, लेकिन पुलिस आरोपी को जाने देती है। ऐसे में पुलिस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?



असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार ने एक छोटी सी बात पर एक स्कूल पर बुलडोजर चला दिया था। यहां एक बच्चे को उसके मजजहब की बुनियाद पर पीटा जा रहा है, और एक कड़ी निंदा वाला ट्वीट तक नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed