फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed for throwing stones at Vande Bharat, investigation started

Muzaffarnagar: वंदे भारत पर पत्थर फेंकने का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Tue, 20 Jun 2023 09:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 09:49 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में रविवार देर शाम वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में मुजफ्फरनगर रेलवे सुरक्षा बल थाने में मुकदमा दर्ज लिया गया है। आरोपी की तलाश में रेलवे सुरक्षा बल की टीम क्षेत्र में घूमती रही लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Case filed for throwing stones at Vande Bharat, investigation started
वंदे भारत एक्सप्रेस।

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रविवार देर शाम आनंद विहार से लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में मुजफ्फरनगर रेलवे सुरक्षा बल थाने में मुकदमा दर्ज लिया गया है। सोमवार को आरोपी की तलाश में रेलवे सुरक्षा बल की टीम क्षेत्र में घूमती रही लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। उधर, रेलवे सुरक्षा बल की कमांडेंट ने जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार शाम को आनंद विहार से देहरादून के लिए चली थी। बताया गया कि जब यह ट्रेन मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर से मुजफ्फरनगर के बीच जड़ौदा व नरा के निकट पहुंची तो किसी ने ट्रेन पर पत्थर मारा जिससे ट्रेन का शीशा चटक गया था। किसी यात्री को चोट नहीं आई थी। यह घटना शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई। इसके बाद ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रुकी लेकिन स्टेशन स्टाफ को जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन

पौने घंटे बाद ट्रेन के सुरक्षा कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंच कर जानकारी जुटाने की कोशिश की। यह टीम आधी रात तक आरोपी को तलाशती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में रेलवे सुरक्षा बल के थाने में तैनात दरोगा सतेंद्र सिंह द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के बारे में रेलवे सुरक्षा बल की कमांडेंट प्रियंका ने रात में ही घटना की जानकारी ली और जल्द घटना का खुलासा करने के आदेश दिए।

रेलवे सुरक्षा बल की कमांडेंट प्रियंका के आदेश पर सोमवार को सुबह से ही विभागीय टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। अभी तक पुलिस को सुराग नहीं मिले सके हैंं। रेलवे सुरक्षा बल की कमांडेंट प्रियंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed