फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against the person who announced five lakh rupees in exchange fCase filed against the person who announced five lakh rupees in exchange for beheading Tikaitor beheading Tikait

Muzaffarnagar News: संशोधित टिकैत का सिर कलम के बदले पांच लाख की घोषणा करने वाले पर मुकदमा

Mon, 19 May 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the person who announced five lakh rupees in exchange fCase filed against the person who announced five lakh rupees in exchange for beheading Tikaitor beheading Tikait
-सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी भाकियू अटल के अध्यक्ष की वीडियो
विज्ञापन

- थाने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, पुलिस ने तहरीर लेकर दर्ज किया मुकदमा

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को लेकर विवादित बयान दिया गया। वीडियो में भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी के नाम से सिर कलम करने वाले को पांच लाख का इनाम देने का एलान किया गया। जानकारी मिलते ही भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता थाना सिविल लाइन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रविवार को वायरल हुए वीडियो में आरोपी की ओर से कहा जा रहा है कि राकेश टिकैत बार-बार सरकार या व्यापारियों को टार्गेट कर बयान देते हैं, यह गलत है। अब पगड़ी उतारने से काम नहीं चलेगा। अगर हरकत बंद नहीं होती तो ऐसे व्यक्ति का सिर कलम कर देना चाहिए। संगठन की ओर से ऐसे व्यक्ति को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नवीन राठी कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। थाने में धरना देकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गुलशन चौधरी, देव अहलावत, बिट्टू प्रधान, मनीष अहलावत, सुमित पचैंडा, रामपाल सिंह, गुलबहार राव, सचिन चौधरी, हैप्पी बालियान, आकाश बालियान, साजिद मलिक, शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed