{"_id":"6607038fefef239ee30ae8a9","slug":"case-filed-against-mla-and-sp-leader-for-violation-of-code-of-conduct-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-119609-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - विधायक और सपा नेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - विधायक और सपा नेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा
Fri, 29 Mar 2024 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
- शिक्षक हत्याकांड के विरोध में 18 मार्च को हुए धरना-प्रदर्शन का किया था समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी आवास के सामने हुए शिक्षक हत्याकांड का विरोध जताने के लिए शिक्षकों ने 18 मार्च को धरना-प्रदर्शन किया था। तब चरथावल विधायक पंकज मलिक व सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा समर्थन देने पहुंचे थे। इस मामले में आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
17 मार्च की रात को वाराणसी से यूपी हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा कापी मूल्यांकन के लिए मुजफ्फरनगर लाई गई थीं। काॅपियां मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश व शिक्षक धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ डीसीएम में लेकर आए थे। रात में तंबाकू मांगने के विवाद में मुख्य आरक्षी ने गोली मार कर शिक्षक की हत्या कर दी थी। घटना से शिक्षकों में रोष बन चला था और सरकुलर रोड पर धरना प्रदर्शन किया था। तब चरथावल के विधायक पंकज मलिक व सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने वहां पहुंच कर शिक्षकों का समर्थन किया था।
वर्तमान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता व धारा 144 लागू है। दोनों नेताओं ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विधायक पंकज मलिक व सपा नेता राकेश शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा उसी दिन दर्ज कर लिया था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। उधर, विधायक पंकज मलिक ने कहा कि वह मुकदमों से नहीं डरते। न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे।