{"_id":"5f2c4da68ebc3e7133782355","slug":"career-counseling-will-be-held-in-the-district-from-august-13-muzaffarnagar-news-mrt4949951111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 13 अगस्त से प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के लिए केरियर काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 13 अगस्त से प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के लिए केरियर काउंसिलिंग
विज्ञापन
जिले में 13 अगस्त से होगी करियर काउंसिलिंग
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंड क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया गया है। जिले में यह कार्यक्रम 13 अगस्त से प्रारंभ होंगे।
उन्होंने बताया कि खंड विकास कार्यालय सदर में 13 अगस्त को प्रात: 11 बजे प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। खतौली में 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे, खंड विकास कार्यालय शाहपुर में 26 अगस्त को, बुढ़ाना मेें दो सितंबर को, जानसठ में नौ सितंबर को, पुरकाजी में 16 सितंबर को, मोरना में 23 सितंबर को, चरथावल में 30 सितंबर को, बघरा में सात अक्टूबर को प्रवासी श्रमिकोें एवं कामगारों के करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विकास खंड अधिकारी काउंसिलिंग तथा हेल्प डेस्क के प्रभारी होंगे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर विकास भवन में स्थापित होने वाली हेल्प डेस्क जिला सेवायोजन कार्यालय में एवं खंड स्तर पर विकास खंड कार्यालय में स्थापित की गई है। जनपद स्तर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा ऋण परामर्शदाता की तैनाती की जाएगी। जिसके द्वारा ऋण प्राप्त करने के इच्छुक प्रवासी श्रमिक रोजगार एवं स्वत: रोजगार के लिए ऋण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं।