{"_id":"5741fc1a4f1c1bb215690d63","slug":"car-crushed-four-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने चार श्रमिक कुचले, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने चार श्रमिक कुचले, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 23 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे बाईपास पर कार ने चार मजदूरों को कुचल दिया। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। बाकी दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेडी निवासी कल्लू उर्फ एमला (35) पुत्र तुलसीदास, कल्लू (35) पुत्र जवाहर, नसीम पुत्र जुम्मा (30) और फूलकुमार पुत्र जगबीर चारों फैक्ट्रियों में मजदूरी का काम करते हैं।
रविवार सुबह मजदूरी करने के लिए चारों साइकिलों से घरों से निकले। सुबह करीब साढ़े आठ बजे नेशनल हाईवे पर पंचेंडा बाईपास के पास ऋषिकेश से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चारों को कुचलती हुई भाग गई।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी और चारों को अस्पताल भेजा जाने लगा। इसी बीच कल्लू उर्फ एमला की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कल्लू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने भागदौड़ कर कार और उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
मृतक दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम को दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की सूचना पर रथेड़ी गांव शोक में डूब गया। गांव से सैकड़ों लोग घटनास्थल और जिला चिकित्सालय की ओर को दौड़ पड़े। पुलिस के अनुसार चारों मजदूर थे।