फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car crashed into wood-laden tractor trolley, eight injured

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, युवती समेत आठ घायल

Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Car crashed into wood-laden tractor trolley, eight injured
देवबंद (सहारनपुर)। फ्लाईओवर पर तेज गति कार आगे चल रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। जिसमें एक युवती समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह फ्लाईओवर पर तेज गति कार आगे चल रही पापुलर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें सवार गुरुग्राम के सेक्टर-39 निवासी पवन कुमार, न्यू जनता कालोनी फरीदाबाद निवासी ऋषण (23), सेक्टर-8 रोहिणी निवासी आदर्श (27), पहाड़गंज दिल्ली निवासी राजदीप (27), उत्तम नगर दिल्ली निवासी पंकज कुमार (20), विकासपुरी दिल्ली निवासी सौरभ (30), अरोमा (27) और सेक्टर-39 गुरुग्राम निवासी अमरदीप घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के मुताबिक कार में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आई थीं। सभी का इलाज किया गया और कुछ देर अस्पताल में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि पता चला कि कार में सवार सभी लोग देहरादूून स्थित किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार की गति तेज होने के चलते वह आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन

तमंचों के साथ पांच युवक गिरफ्तार, जेल भेजे
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने पांच युवकों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने सांपला रोड से पुरकाजी निवासी मो. शाहेब, फूल उर्फ फैजान, राज खान उर्फ अमन, उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन निवासी आयुष और देवबंद के मोहल्ला अब्दुलहक निवासी मो. आरिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना कि गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बाद में रिमांड पर लेकर उनसे बरामद तमंचों के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं, पुलिस ने बचीटी गांव निवासी अनिल कुमार को 10 लीटर कच्ची शराब व एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed