{"_id":"60ccec0a8ebc3e323447dbf9","slug":"car-collided-with-parked-truck-two-killed-two-serious-muzaffarnagar-news-mrt543390984","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, दो गंभीर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में दिल्ली के अमन विहार निवासी दो युवकों की मौत हो गई। कार चालक व एक अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
नई दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी तीन दोस्त अजित सिंह (40), भारत (32) व राहुल बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली से हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। कार को दिल्ली का ही मीत विहार निवासी अब्बास चला रहा था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार दिल्ली-दून हाईवे पर भोपा बाईपास के निकट पहुंची, अचानक कार चालक अब्बास को नींद की झपकी आ गई और तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई। जिससे कार के परखचे उड़ गए।
हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व एक अन्य घायल हो गए। सभी लोग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में ही फंसे रह गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कार को काटकर बामुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद कार चालक अब्बास व राहुल को जिला अस्पताल भेजते हुए दोनों मृतकों अजित सिंह व भारत के शव मोर्चरी भेज दिए गए। उधर, जिला अस्पताल से दोनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर दिल्ली से पहुंचे परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।