फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car collided with e-rickshaw, death of elderly

ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत

Thu, 24 Feb 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Car collided with e-rickshaw, death of elderly
नहेड़ा निवासी डॉ धर्मपाल सिंह। फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। जानसठ से यात्रियों को लेकर टंढेड़ा जा रहे ई-रिक्शा में कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दोनों वाहनों के चालकों सहित तीन लोग घायल हो गये। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
टंढेड़ा निवासी अमजद ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार शाम वह अपने ई-रिक्शा में टंढेडा निवासी 70 वर्षीय डा.धर्मपाल, महिला कनीज, आदि को बैठाकर गांव जा रहा था। जब ये खुजेड़ा बस अड्डे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे में अमजद घायल हो गया। डा.धर्मपाल पुत्र लटूर, कनीज तथा जिला बिजनौर, गांव सिवाल धामपुर निवासी कार चालक इकरामुदीन गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डा. धर्मपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल अमजद, कनीज व इकरामुदीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धर्मपाल के परिजनों ने बताया कि डा. धर्मपाल गांव नंगला में शादी में शामिल होने के लिये गांव से बुधवार सुबह गये थे। उनकी पत्नी त्रिशला व बेटे अरविंद बिट्टू आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed