{"_id":"5eda8bc78ebc3e90a359cc80","slug":"car-bike-collision-on-highway-husband-dead-wife-injured-muzaffarnagar-news-mrt4850339183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार-बाइक भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार-बाइक भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
हाईवे पर कार-बाइक भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी घायल
मुजफ्फरनगर/खतौली। जनपद में शुक्रवार को हुए अलग-अलग हादसों में खतौली के भैंसी कट पर एक युवक की मौत हो गई, उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं, शाहपुर में कार की टक्कर से हिरन की मौत हो गई, जबकि मीरापुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी फैजान (25) पुत्र सुलेमान भगतसिंह रोड पर जूते की दुकान करता है। शुक्रवार शाम वह पत्नी साबिया के साथ बाइक से खतौली के ढाकन चौक निवासी रिश्तेदार के यहां आ रहा था। हाईवे पर भैंसी कट के निकट सामने से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
उधर, शाहपुर में शामली जनपद के कस्बा कांधला क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा निवासी रिजवान परिजनों के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहा था। गांव तावली में अचानक सड़क पार कर रहा हिरन तेज रफ्तार कार से टकरा गया। हादसे में हिरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। उधर, मीरापुर में मेरठ जनपद निवासी उस्मान शुक्रवार को बाइक पर किसी काम से मीरापुर आ रहा था। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैथोड़ा के निकट वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उस्मान घायल हो गया, जिसे जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।