फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cannabis worth 52 lakh seized; accused arreste

Muzaffarnagar News: आंध्र प्रदेश से लाया 52 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cannabis worth 52 lakh seized; accused arreste
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने 52 लाख रुपये का गांजा बरामद कर मेरठ के बंबा बाईपास के पास रहने वाले गांजा तस्कर शिवा को गिरफ्तार किया। वह अपने ट्रक में आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर मेरठ से हरिद्वार जा रहा था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि नई मंडी पुलिस को इनपुट मिला था कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर ट्रक में गांजे की खेप लेकर आ रहे हैं। पचैंडा बाईपास पर खड़े ट्रक की तलाशी ली तो उसमें रखा हुआ 103 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। वह ट्रक चलाता है। वह और उसके साथी इधर से माल लेकर आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम जाते हैं। उधर से ट्रक में गांजा लाते हैं। उसने बताया कि रास्ते में उसका ट्रक किसी ने चेक नहीं किया क्योंकि वह पुलिस को ट्रक को खाली बता देता था। वह और उसके साथी मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार में गांजा बेचते हैं। एसएसपी ने बताया कि ट्रक सीज किया है। उसके साथियों व संपर्क में रहने वाले लोगों को तलाशा जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि यदि उसने इस धंधे से संपत्ति बनाई है तो वह संपत्ति भी सीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed