{"_id":"6015ac828ebc3e340058b1cd","slug":"campaign-to-nourish-undernourished-children-muzaffarnagar-news-mrt522997779","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिकुपोषित बच्चों के पोषण का चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिकुपोषित बच्चों के पोषण का चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विकास भवन में हुई बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुख्य सेविका, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई।
सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर फरवरी एवं मार्च में बच्चों का वजन किया जाएगा। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम चलेंगे। सीडीओ ने कहा कि समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को फरवरी के प्रथम मंगलवार दो फरवरी को मासिक वजन दिवस का आयोजन करते हुए पांच वर्ष तक के समस्त बच्चों का वजन कराना है। चिह्नित अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों की सूची संबंधित आशा, एएनएम तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ साझा की जाएगी, ताकि तीन फरवरी को उपकेंद्रों पर आयोजित वीएचएसएनडी पर एएनएम द्वारा चिह्नित बच्चों का सत्यापन एवं चिकित्सीय प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिह्नित व सत्यापित अति कुपोषित बच्चों के पोषण प्रबंधन व नियमानुसार मासिक पोषाहार, ड्राई राशन वितरण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को एएनएम उपकेंद्रों पर सत्यापित बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने को कहा गया। पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रभारी डॉ आरती को प्रत्येक सप्ताह पोषण पुनर्वास केंद्र आने वाले तथा भर्ती बच्चों का विवरण जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।