फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Campaign to make roads pothole free

Muzaffarnagar News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को चलेगा अभियान

Tue, 12 Sep 2023 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Campaign to make roads pothole free
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले में लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे चिह्नित करने के लिए कहा। इन गड्ढों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। दिवाली तक सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
कलक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में यातायात सुरक्षा के संबध में आयोजित बैठक में एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी ब्लैक स्पॉट को चिह्नांकन करते हुए निस्तारण प्रक्रिया समय रहते अमल में लाएं ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन सामान्य को यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन चलाते हुए शत-प्रतिशत रूप से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी कमी आ सकेगी। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान में तेजी लाएं।
विज्ञापन

जनपद में प्रदूषण जांच केन्द्रों का औचक निरीक्षण समय-समय पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। अवैध पार्किंग, आवेरस्पीड करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए चालान काटे जाने की कार्यवाही करें। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed