फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Campaign for arrest of miscreants

चिह्नित उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू

Sat, 04 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Campaign for arrest of miscreants
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर शहर में 20 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में अब तक 70 से अधिक लोग पोस्टरों के माध्यम से पहचाने जा चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए शहर क्षेत्र में छह टीमों का गठन कर धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से दो सौ से अधिक उपद्रवियों को चिह्नित किया था। इनके फोटो लगे पोस्टर शहर क्षेत्र में 20 से अधिक स्थानों पर लगाए गए थे। तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आला अफसरों को उपद्रवियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फोटो लगे पोस्टर के माध्यम से बवाल में शामिल 70 से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए शहर क्षेत्र में छह टीमों का गठन किया गया है। पहचाने जा चुके उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शुक्रवार रात से ही उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए दबिशें शुरू कर दी गईं हैं। एसएसपी ने बताया कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो से मिलान के बाद ही भेजा जाएगा जेल
सएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बवाल के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पहले उसका मिलान उपद्रवियों के फोटो से किया जाएगा। फोटो मिलान होता है, तो पुष्टि के बाद ही उसे जेल भेजा जाएगा। किसी भी बेकसूर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed