फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cameras will be installed on Gangahar

गंग नहर पटरी पर लगेंगे हाईटेक कैमरे

Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cameras will be installed on Gangahar
गंग नहर पटरी पर लगेंगे हाईटेक कैमरे
विज्ञापन

पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुलिस चौकी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसे लेकर एसएसपी ने मंगलवार को सीमा पर जाकर निरीक्षण किया। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के साथ कैमरे लगाने वाली जगहों का और नगर पंचायत कार्यालय में लगाए गए आईपीपीए कैमरों का भी निरीक्षण किया। बताया कि जल्द ही नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से कस्बे में आने वाले रास्तों पर वाहनों की नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जाएंगे।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि उत्तराखंड बार्डर को सुरक्षित करने के मकसद से प्रदेश की सीमा पर एक पुलिस चौकी बनाई जाएगी। चौकी सहित गंग नहर पटरी के आसपास भी हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जिससे अगर कोई वाहन प्रदेश की सीमा में प्रवेश करता है तो वह वाहन कैमरों में कैद हो जाएगा, ताकि कभी कोई घटना हो जाए तो उसकी जांच की जा सके। इसके अलावा कैमरों में वाहन का नंबर आदि भी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि बार्डर पर बैरियर भी लगाए जाएंगे, ताकि बार्डर में प्रवेश करने वाला वाहन चेक होने के बाद प्रदेश की सीमा में प्रवेश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed