फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Call for strengthening Congress

कांग्रेस को मजबूत करने का किया आह्वान

Fri, 15 Nov 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Call for strengthening Congress
कांग्रेस को मजबूत करने का किया आह्वान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल वर्मा ने कांग्रेस एवं पंडित नेहरू के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा एवं संघ की नीतियों को देशविरोधी बताते हुए इन्हें जनता के सामने उजागर करने का आह्वान किया। डा. सत्यपाल सिंह ने लोगों से जागरूक होकर देश में नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए कहा। सेवादल से सतीश शर्मा ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में तेगबहादुर सैनी, नानू मियां, अनित कुमार चौधरी, मतलूब अली, रामरतन विश्वकर्मा, बिलकिस चौधरी, ममनून अंसारी, रिजवान सिद्दीकी, ठाकुर उदयवीर सिंह, इकराम पहलवान आदि ने विचार रखे। कमल मित्तल, रजत सिंघल, यश बंसल, विनोद चौहान, गुफरान काजमी, योगेश शर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, सलमान चौधरी, महेश चंद विश्वकर्मा, मदन मोहन शर्मा, ईश्वर सिंह, विनोद गुर्जर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी और संचालन शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने किया। उधर, महामना मालवीय इंटर कॉलेज में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल रही। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उधर, जवाहर जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में भी चेयरपर्सन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed