{"_id":"5e0502818ebc3e87f54a3605","slug":"caa-section-144-applied-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt460721954","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की
विज्ञापन

बुढ़ाना। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वाले के बारे में सूचना दें। आपकी सूचना को गोपनीय रखा जाएगा। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कस्बा व देहात क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कस्बे की नई बस्ती में मौलाना व मौलवी के साथ बैठक का आयोजन किया। सीडीओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि पूरे जनपद में धारा 144 लगी हुई है। बिना बात के एक स्थान पर एकत्र न हों। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कानून को शांति पूर्वक समझने की आवश्यकता है। अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने कहा कि यदि कोई समस्या है तो उन्हें बताएं, हम आपके बीच पहुंचेंगे। एस पी देेहात नैपाल सिंह ने ग्रामीणों व कस्बे के नागरिकों तथा दुकानदारों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-