फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   caa protest.

देश में हिटलरशाही चलने वाली नहीं

Wed, 11 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
caa protest.
देश में हिटलरशाही चलने वाली नहीं
विज्ञापन

देवबंद। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन 45वें दिन भी जारी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि संविधान विरोधी सीएए के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा देश में हिटलरशाही चलने वाली नहीं है।

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले ईदगाह मैदान में चल रहे धरना प्रदर्शन में बुधवार को जामिया हमदर्द दिल्ली की स्टूडेंट सबा शादाब ने कहा कि संविधान के खिलाफ लाए गए कानून को किसी कीमत पर मंजूर नहीं किया जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून के तहत जिन लोगों को बाहर से लाया जाएगा, उन्हें सरकार कागज बनाकर देगी, जबकि जो लोग यहां पैदा हुए और उनके बुजुर्ग यहीं पर दफन हैं उनसे उनके दस्तावेज पूछे जा रहे हैं। कहा कि यह सरासर नाइंसाफी है। हादिया और मारिया ने कहा कि सरकार लगातार हिटलरशाही वाला रवैया अपना रही है, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि यह मुल्क लोकतांत्रिक देश हैं, जहां पर हिटलरशाही चलने वाली नहीं है। लोगों ने इनके खिलाफ खड़े होकर साबित कर दिया कि असल में वह सच्चे देशभक्त हैं। इस दौरान इकरा बानू, अफशा कुरैशी, इरम उस्मानी, फौजिया उस्मानी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed