{"_id":"5e274a4a8ebc3eeb850197ba","slug":"caa-nuisance-five-accused-get-bail-muzaffarnagar-news-mrt4650793118","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव प्रकरण में पांच आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रव प्रकरण में पांच आरोपियों को मिली जमानत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध में शहर क्षेत्र में हुए उपद्रव के मामले में चार और आरोपियों को जिला जज कोर्ट से जमानत दे दी गई है। वहीं, सीजेएम कोर्ट से भी एक आरोपी को जमानत दे दी गई है।
सीएए के विरोध में उपद्रव में पुलिस द्वारा जेल भेजे गए पांच आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जिला जज संजय कुमार पचौरी की कोर्ट से चार आरोपियों इश्तकार, गुड्डू, उवेश व शोएब की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद मंजूर कर ली गई। इनमें से इश्तकार शहर कोतवाली व अन्य तीनों थाना सिविल लाइंस में दर्ज हुए मुकदमों में आरोपी हैं। सभी चारों आरोपियों को एक-एक लाख के दो-दो जमानती दाखिल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, सीजेएम कोर्ट से भी एक आरोपी की जमानत मंजूर कर ली गई है। जेल भेजे गए आरोपी साजिद के खिलाफ जांच के बाद पुलिस ने उस पर लगाई गईं संगीन धाराएं हटा ली। इसी आधार पर सीजेएम कोर्ट ने आरोपी साजिद की जमानत मंजूर कर ली है।
दिल्ली पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पेश हुआ आरोपी
मुजफ्फरनगर। जनपद के फुगाना क्षेत्र निवासी प्रवीण कुमार दिल्ली में डकैती के एक मामले में वांछित चल रहा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम आरोपी को दबोचने के लिए फुगाना पहुंची थी, जहां उसके द्वारा कोर्ट में पेश होने के लिए जिला मुख्यालय आने की सूचना मिली। इस पर दिल्ली पुलिस की टीम उसकी तलाश में जिला मुख्यालय आ पहुुंची। कोर्ट परिसर पहुंचने में दिल्ली पुलिस को महज चंद मिनटों की देरी हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी प्रवीण कोर्ट में पेश हो गया, जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस यहां से बैरंग लौट गई।