फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business leader missing, mobile found in Habibpur forest

Muzaffarnagar News: व्यापारी नेता लापता, मोबाइल हबीबपुर के जंगल में मिला

Wed, 02 Oct 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Business leader missing, mobile found in Habibpur forest
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष व व्यापारी नेता राजेश संगल रहस्यमय हालतों में लापता हो गए। उनका मोबाइल हबीबपुर गांव के पास जंगल में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा व उनके पैतृक गांव बिटावदा के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में ग्रामीणों व व्यापारियों की भीड़ लगी रही। बुढ़ाना व फुगाना पुलिस व्यापारी नेता की तलाश में जुटी है।
मूलरूप से बिटावदा गांव के रहने वाले राजेश संगल (40) पुत्र इंद्रसेन संगल करीब 3 दशक पहले बुढ़ाना रहने आ गए थे। उनका पूरा परिवार बुढ़ाना में व्यापार करता है। राजेश संगल अपने भाई राजीव संगल के साथ कस्बे के छोटा बाजार में कपड़े की दुकान करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से खाना खाकर बाइक से अपनी दुकान पर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

दोपहर 1 बजे तक वह दुकान पर नही पहुंचे। वापस घर भी नहीं आए। भतीजे अभिषेक संगल ने उन्हें कस्बे में कई स्थानों पर तलाश किया। मोबाइल भी बंद मिला। उनके कस्बे में न मिलने पर गुगल से मोबाइल की लोकेशन की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक संगल अपने साथियों के साथ मोबाइल की लोकेशन पर हबीबपुर गांव के जंगल में पहुंचे, जहां उनका मोबाइल पड़ा मिला। सूचना मिलते ही यूपी 112, फुगाना व बुढ़ाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बुढ़ाना पुलिस कस्बे में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। फुगाना पुलिस हबीबपुर गांव के जंगल में तलाश में जुटी है।

देर शाम तक बाइक व व्यापारी का काेई पता नहीं चल सका था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली में गांव बिटावदा के ग्रामीणों व व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। घटना की तहरीर उनके भतीजे अभिषेक संगल ने कोतवाली में दी है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, विनोद सैनी, नितिन जैन, सुशील तायल, संगीत गर्ग, अमरीश बंसल व सैकडों व्यापारी मौजूद रहे।

बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फुगाना व बुढ़ाना पुलिस की दो टीम व्यापारी की तलाश में जुटी हैं। जिले से सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed