फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buses running for twenty years were stopped, students upset

बीस साल से चलाई जा रही बसें अवैध बताकर कराई बंद, छात्र परेशान

Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Buses running for twenty years were stopped, students upset
बीस साल से चल रहीं बसें कराईं बंद, छात्र परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीस साल से मुजफ्फरनगर से तितावी क्षेत्र के कई गांवों तक संचालित की जा रहीं प्राइवेट बसें बंद करा दी गईं। बसों का संचालन बंद होने से छात्र-छात्राओं को कोचिंग व कालेज आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर पड़ने वाले आधा दर्जन गांव धौलरा बस अड्डे से जुडे़ हैं। धौलरा से जसोई गांव तीन किलोमीटर, गुजरहेड़ी पांच, भमेला छह, पीपलहेड़ा आठ, नगला छह, छतैला पांच किलोमीटर पड़ता है। इन गांवों में बीस साल से ज्यादा समय से आधा दर्जन प्राईवेट बसों का संचालन हो रहा था। अब इन बसों को बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों व छात्रों ने बसों का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन

जसोई गांव निवासी चौधरी इसरार डीएवी कालेज में बीए का छात्र है। उसका कहना है कि जिस दिन से बसें बंद हुईं हैं उन्हें कालेज जाने के लिए एक घंटा पहले घर से चलना होता है और इसके बाद वाहन का इंतजार करना पड़ता है। कालेज पहुंचने में देर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी से बीसीए की शिक्षा ग्रहण कर रही भमेला निवासी आंचल पुंडीर का कहना है कि जब कभी उन्हें देर हो जाती थी तो प्राईवेट बस का स्टाफ उन्हें घर तक छोड़ कर आता था। अब आने जाने में उनके कई घंटे अतिरिक्त लग रहे हैं और परेशानी भी हो रही है। समय पर पहुंच नहीं पा रहे है।

इन्होंने कहा
मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण व अवैध बस व टैक्सी स्टैंड को हटाने के आदेश दिए थे। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है। जो बसें बंद कराई हैं उनके पास मार्ग पर संचालन का परमिट नहीं था। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed