{"_id":"5e63f2048ebc3ec7510aaf38","slug":"buses-circulated-on-local-routes-muzaffarnagar-news-mrt4727077150","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रोडवेज बसों की रहेगी अच्छी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रोडवेज बसों की रहेगी अच्छी सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए
मुजफ्फररगर। होली पर्व पर यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने होली पर विशेष इंतजाम किए है। लोकल बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं तथा देहात को भी लांग रूट से जोड़ा गया है। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उधर, ट्रेनों का संचालन सही होने से यात्रियों को राहत मिली है।
कुछ पर्व ऐसे होते हैं, जिनमेें परिवहन निगम की अच्छी आय होती है। ऐसे ही होली पर्व है। होली पर दूरदराज रहने वाले लोग अपने घर आते हैं तथा होली के उपरांत लौटते हैं। ऐसे में रोडवेज ने अधिकांश स्थानों पर बसें चलाने की योजना बनाई है। डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि बड़ौत, शामली, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ मार्ग पर ट्रिप बढ़ाई, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इसके अलावा देेहात में सिसौली-हरिद्वार, भोकरहेड़ी-दिल्ली, थानाभवन-हरिद्वार के साथ ही गोयला, मुबारिकपुर, हस्तिनापुर से सीधी हरिद्वार और दिल्ली की बस सेवा चलेगी। छह से लेकर 12 मार्च तक का होली सप्ताह शुरू किया गया है। इसके लिए जहां यात्रियों का ख्याल रखा गया है, वहीं चालक और परिचालक के लिए भी प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। रोजाना 300 किलोमीटर की दूरी तय करने और निर्धारित आय से अधिक आय अर्जित करने वाले चालक और परिचालक को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। स्टेशन इंचार्ज राजकुमार तोमर ने बताया कि होली पर हर मार्ग पर बसें उपलब्ध रहेगी। बस स्टैँड के अलावा नदी रोड, अस्पताल तिराहे से भी बसें मिलेगी।
अब डिपो से ही बनेगी एमएसटी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए मासिक टिकट (एमएसटी) अब रोडवेज डिपो से ही मिल जाया करेगी। अभी तक ट्राईमैक्स कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के जरिए इस एमएसटी को जारी करती थी, जो 45 दिनों में तैयार होकर आती थी। विगत दिनों एमएसटी के घोटाले भी हुए, जिसे देखते हुए निगम के एमडी डा राजशेखर ने उक्त नए आदेश जारी किए हैं।