फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bus operator upset due to penalty and diesel

पेनल्टी और डीजल की मार से बस संचालक परेशान

Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bus operator upset due to penalty and diesel
पेनल्टी और डीजल की मार से बस संचालक परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के बस संचालकों पर दोहरी मार पड़ रही है। करीब एक महीने के कोरोना कर्फ्यू के दौरान रोड टैक्स पर विलंब शुल्क देने के बाद अब डीजल के दिनोदिन बढ़ रहे दामों ने बस संचालकों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी है। कोरोना कर्फ्यू में टैक्स जमा नहीं कर पाए लोगों पर यह दोहरी मार है। एक तो उनके वाहन नहीं चलने से आमदनी बंद रहीं दूसरी ओर उन्हें रोड टैक्स के साथ पेनल्टी भी देनी पड़ रही है।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान अन्य कार्यालयों के साथ एआरटीओ कार्यालय भी बंद रहा। इस दौरान लाइसेंस बनाने एवं नवीनीकरण के साथ ही वाहनों की फिटनेस, रोड टैक्स आदि काम नहीं हुए। लंबित पड़े कार्यों को अब किया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू में वाहन स्वामियों को परेशानी के साथ आर्थिक हानि भी उठानी पड़ी है। अब रोड टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत प्रतिमाह की दर से पेनल्टी जमा कराई गई है। इसके अतिरिक्त दिनोदिन बढ़ते डीजल के दामों ने बस संचालकों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। डीजल इस समय 92 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

- बस मालिक राहुल कुमार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में उनकी बस चली नहीं। उन्हें रोड टैक्स जमा करने में पेनल्टी देनी भी देनी पड़ी है। लेकिन अब डीजल की मार ने परेशान कर दिया है। कर्मचारियों को जेब से तन्ख्वाह देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बस मालिक आबिद अली का कहना है कि एक बस का एक महीने का करीब 7400 रोड टैक्स जाता है, जिस पर उन्हें 700 रुपये पेनल्टी के देने पड़े हैं। अन्य वाहन स्वामियों को भी इसी तरह नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के बावजूद पेनल्टी में छूट नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed