फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Burnt effigy of former chairman of shia waqf board

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन का पुतला फूंका

Sat, 13 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigy of former chairman of shia waqf board
भोपा के जोली गांव में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन का पुतला फूंका
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। पवित्र धर्मग्रंथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। वहीं, शहर में पूर्व सभासद व अधिवक्ता ने सीओ सिटी को पत्र देकर वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव जौली में लोगों ने शाहरजा नकवी के नेतृत्व में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के पुतले के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद गांव के बस स्टैंड पहुंचकर रिजवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी को ज्ञापन देकर वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई। नफीस अंसारी, मियां हसन, अली रजा, मंजर अब्बास, इमरान अंसारी, शाईन हसन, उमरेज कुरैशी, शहजाद, सलमान, इकराम, शाहआलम, कमर अब्बास और ताजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर के मोहल्ला खालापार निवासी पूर्व सभासद व अधिवक्ता असद जमां ने शनिवार को सीओ सिटी कुलदीप सिंह को पत्र देकर वसीम रिजवी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed