फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Bullying and Game Over' in Punjabi Night

पंजाबी नाइट में बदमाशी और ‘गेम ओवर...’ की धूम

Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
'Bullying and Game Over' in Punjabi Night
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित पंजाबी नाइट में युवा खूब झूमे। सामूहिक नृत्य पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। मुख्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित नुमाइश पांडाल में पंजाबी नाइट का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने किया। पंजाबी सिनेमा के कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पंजाबी गायक सेंड वी और नाजिया खान ने एक से बढ़कर गाने प्रस्तुत किए। 2021 के हिट गानों में शामिल ‘गेम ओवर...’ पर युवा खूब झूमे।
विज्ञापन

इसके अलावा ‘मैं तेरा ब्वाय फ्रेंड...’ और 2020 के हिट गानों में शामिल रहा ‘टीनेजर...’ सुनाया तो युवाओं ने खूब मस्ती की। पंजाबी गानों की फरमाइश का दौर चला तो देर रात तक गाने सुनाए गए। युवाओं ने 2021 की रात गानों का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल तो है दिल और पलभर के लिए कोई प्यार कर ले पर झूमे
मुजफ्फरनगर। जिला कृृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार रात नुमाइश पांडाल में कलाकार रमेश केस्टो के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

उत्तराखंड से आईं गायिका अनुराधा ने सत्यम शिवम् सुंदरम, दिल तो है दिल दिल का एतबार क्या कीजै.... गीत प्रस्तुत किए। गायक जयराज सिंह ने मैं आवारा इक बंजारा, पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले, मै झूम-झूम-झूम झूमरू गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नृत्यांगना कुमारी आरती ने अनेको नृत्य प्रस्तुत किए। गायक अमीर अहमद, आरपी मिश्रा, जेडी शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। हास्य कलाकार रमेश केस्टो ने अपने मजाकियां अंदाज के साथ मंच संचालन किया।

पंजाबी नाइट में प्रस्तुति देते कलाकार

पंजाबी नाइट में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed