{"_id":"6546969e18a510ddd90d3e9a","slug":"bullion-market-decorated-for-dhanteras-buyers-arriving-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-10818-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धनतेरस के लिए सजा सर्राफा बाजार, पहुंच रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धनतेरस के लिए सजा सर्राफा बाजार, पहुंच रहे खरीदार
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में खरीददारी करते महिलाएं। संवाद
मुजफ्फरनगर। धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़नी शुरु हो गई है। धनतेरस के लिए सर्राफा बाजार भी सज चुका है। ज्वैलर्स की दुकानों पर चांदी और सोने के सिक्के सहित गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियाें की मांग बढ़ रही है। खरीदार भी पहुंचने लगे हैं।
शहर के भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, गांधी नगर, पंचमुखी सहित अन्य बाजारों में ज्वैलरी की दुकानों पर खरीदार पहुंचने शुरु हो गए हैं। हालांकि अधिकांश लोग धनतेरस वाले दिन ही पहुंचकर खरीदारी करते हैं।
ज्वैलरी शोरूम के मालिक अभिषेक तायल का कहना है कि अभी बाजार में उतना उत्साह नहीं है। ज्वैलरी के शोरूम पर खरीदारी के लिए धनतेरस वाले दिन ही लोग आते हैं। दिवाली के लिए ज्वैलरी शोरूम से सोने व चांदी के सिक्के और चांदी की गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति की खरीदारी की जाती है। कुछ लोग पहले ही अपने पसंदीदा गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति को बुक कर देते हैं। फिलहाल लोग अहोई पर अपनी माताओं को गिफ्ट देने के लिए गोल्ड की चेन, फिंगर रिंग, हेयर रिंग आदि की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा धनतेरस पर ले जाने के लिए भी ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा उम्मीद है इस बार ज्वैलरी का कार्य अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
नई मंडी में श्रीराम कुमार ज्वैलर्स के संचालक पराग गोयल का कहना है कि त्योहार का सीजन आते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। लोगों के बीच सिक्कों और धार्मिक मूर्तियां खरीदने को लेकर उत्साह है।
भगत सिंह रोड स्थित राम बाबू सर्राफ के संचालक संजय वर्मा का कहना है कि दिवाली और धनतेरस पर सर्राफा कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। बाजार में चहल-पहले बढ़ गई है।