फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullion market closed in protest against assault on businessman during voting

Muzaffarnagar News: मतदान के दौरान व्यापारी से मारपीट के विरोध में सर्राफा बाजार बंद

Sun, 21 Apr 2024 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Bullion market closed in protest against assault on businessman during voting
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर के मोती महल गढ़ी गोरवान में मतदान के दौरान सराफा व्यापारी और उनके भाई के साथ मारपीट करने के मामले में विरोध जताते हुए व्यापारियों ने सराफा बाजार बंद कर दिया। नामजद हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने पहुंच कर पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली। दो घंटे बाद व्यापारियों ने बाजार खोल दिया। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

गढ़ी गोरवान निवासी हर्षित व उसका भाई गौरव वर्मा गढ़ी गोरवान मोती महल के महामना मालवीय पब्लिक स्कूल में वोट डालने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के पास खडे होकर अपने परिचितों की वोटर पर्ची बनवा रहे थे। इसी दौरान एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता फराज, अजीम, नायब, नसीम,शालिम, मजहर, पूर्व सभासद नंद किशोर, आशु, शेरखान, आठ-दस युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर दी थी। गौरव वर्मा को काफी चोट आई थी। सभी हमलावरों के खिलाफ मारपीट व सोने की चेन, हजारों रुपये लूटने के आरोप में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। अभी एक भी हमलावर पकड़ा नहीं जा सका है। शनिवार को घटना से गुस्साए व्यापारियों ने सराफा बाजार सुबह के समय बंद रखा। भाजपा नेता सुनील दर्शन आदि ने व्यापारियों व पीड़ित व्यापारी से बातचीत की। दोपहर बारह बजे बाजार खोल दिया गया। उधर, मतदान के बाद शुक्रवार रात में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घर पहुंच कर पीड़ित व्यापारी से मुलाकात की। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि आरोपी घर से फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed