फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets fired from the pistol in both hands

वसीम ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बरसाई गोलियां 

Fri, 05 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired from the pistol in both hands
खालापार में गोलीबारी की घटना के बाद विलाप करते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर कोतवाली के खालापार में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। वारदात के पीछे दोनों पक्षों में पैसों का लेनदेन सामने आया है। आरोपी और घायल पक्ष के लोगों में पिछले कई दिनों से तनातनी चली आ रही थी। आरोपी वसीम ने वारदात में दो पिस्टलों का इस्तेमाल किया। मौका ए वारदात पर 18 राउंड गोलियां चलने की जानकारी मिली है। मामले में कोई भी अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं थे। 

खालापार ऐसा मोहल्ला है, जहां आधी रात तक लोग घरों के बाहर टहलते रहते हैं। वसीम के ढाबे पर रात सवा नौ बजे अचानक गोलियां चलने की आवाज आई तो आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। काफी देर तक यही पता नहीं चला कि गोली कहां से चली और किसने चलाई। वसीम के गोली चलाते हुए फरार होने के बाद लोगों ने ढाबे पर पहुंचने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उठाया। इस दौरान एकत्र भीड़ हंगामा करती इससे पहले ही पुलिस ने घायलों को वहां से उठा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की कोशिश की। बताया गया है कि खालापार में दरोगा की कोठी के पास रहने वाले वसीम और हाजी इस्लाम पक्ष के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर अदावत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात वसीम ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें इस्लाम, अकरम, अख्तर, गुलशेर, शमशेर और नसीम आदि घायल हो गए। सभी को गोली लगी हैं। पुलिस को पता चला है कि वसीम दोनों हाथों में पिस्टल लिए हुए था और दोनों से ही गोली चला रहा था। 18 राउंड गोली चलाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के विवाद ही जड़ तक पहुंचने की कोशिश की तो कई जानकारियां सामने आईं।

यह भी पता चला है कि करीब दो वर्ष पहले बिजनौर में पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप के मुनीम से लाखों की लूट हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोगों के नाम सामने आए थे। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को भी कहासुनी हुई। एक आरोपी तो हाल ही में जेल से छूटकर आया है। मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच भारी तनाव है। एसएसपी ने मौके पर जाकर खुद स्थिति को संभाला।


क्या अकेला था हमलावर 
खालापार की घटना अकस्मात हुई या उसे प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गोलीकांड में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी तहकीकात कर रही है कि गोलीबारी को वसीम ने अकेले ही अंजाम दिया या फिर उसके साथ कोई और भी था। पुलिस को मौके से पिस्टल के खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने जांच के लिए उन्हें कब्जे में लिया है। फिलहाल मोहल्ले में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस फोर्स का पहरा बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed