फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bull kills farmer

सांड़ ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला 

Thu, 04 Jan 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bull kills farmer
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल के अकबरगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जंगल गए एक किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। शाम को उसका शव एक खेत में पड़ा मिला जबकि हमलावर सांड़ पास में ही घूमता मिला। सूचना पर पहुंचे भाकियू नेताओं ने किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


गांव निवासी अतरू (59) पुत्र नकली बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे जंगल गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। गांव में कही भी अतरू का पता चला। इस पर ग्रामीणों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान खून से लथपथ अतरू का शव ग्रामीण रतनू के खेत पड़ा मिला तो परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन


खेत में ही हमलावर सांड़ भी उसी खेत में घूमता मिला। सूचना पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा दर्जनों किसानों के साथ मौके पर पहुंचे। अन्य परिजन और ग्रामीण भी किसान की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर किसान के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही आवारा सांड़ को पकड़वाने की मांग भी की। थाना प्रभारी जीसी शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।


ग्रामीण पवन कुमार, राजेंद्र भगत, चरण सिंह का आरोप है कि गांव में तीन आवारा सांड़ घूम रहे हैं, जो खेतों में फसलों को बर्बाद करने के अलावा लोगों को जान की जान के दुश्मन बने हुए हैं। आवारा सांड़ को तत्काल पकड़वाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed