फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buggy burned after hitting the power line

विद्युत लाइन से टकराने से बुग्गी जली, आग में भैंसा भी मरा

Sun, 12 Apr 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Buggy burned after hitting the power line
गांव वजीराबाद रजबाहे की पटरी पर बिजली के तारों से टच होने पर जली भैंसी बुग्गी को देखते पुलिस अधिक? - फोटो : KHATAULI
मोरना। गन्ने की पत्ती की बुग्गी विद्युत लाइन से टकरा गई। जिससे भैंसा बुग्गी में आग लग गई। आग में भैंसा भी झुलसकर मर गया। इस दौरान मजदूर इसरार का परिवार आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। सूचना मिलने पर सीओ भोपा मौके पर पहुंचे। सीओ ने इस हादसे से एसडीएम को अवगत कराया और विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाते हुए नीचे लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर कर 24 घंटे के भीतर खंभे लगवाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव वजीराबाद निवासी इसरार पुत्र इनामुदीन तेली अपनी पत्नी फुलो व पुत्र नौशाद आदि के साथ किसान से खरीदी गई गन्ने की पत्ती को भैंसा बुग्गी में भरकर वजीराबाद व ककराला रजबहे की पटरी से गुजर रहा था। रजबहे की पटरी पर भोकरहेड़ी विद्युत उपक्रेंद्र से आ रही हाईटेंशन लाइन से भैंसा बुग्गी टकरा र्गई। जिससे पत्ती से भरी भैंसा बुग्गी में आग लग गई। आग में भैंसा भी झुलस कर मर गया और बुग्गी जलकर राख हो गई। आस पास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। एसडीएम कुलदीप मीणा के निर्देश पर लेखपाल पिंटू ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। ग्राम प्रधान अजय कुमार, योगेश मास्टर, प्रवीण कुमार, इमरदीन, लियाकत, नीटू मास्टर, शमीम, प्रधान अनुज पहलवान आदि ने एसडीएम से पीड़ित मजदूर की आर्थिक मदद कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed