फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buffalo killed, farmer injured after collision with roadways bus

Muzaffarnagar News: रोडवेज बस की टक्कर से भैंसा की मौत, किसान घायल

Thu, 06 Nov 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Buffalo killed, farmer injured after collision with roadways bus
भोपा। शुकतीर्थ मेले से घर वापस लौट रहे किसान की भैंसा बोगी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोगी टूटने के साथ ही किसान बरूकी निवासी अंकित घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी जगत सिंह ने बताया कि बुधवार को उसका बेटा अंकित अपने चचेरे भाई अंकुर के साथ शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले से अपनी भैंसा बोगी से घर लौट रहा था। भोपा के निकट सत्संग भवन के पास सामने से रोडवेज बस की टक्कर से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अंकित को सीएचसी में ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। सूचना पर घायल के परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने ऋषिकेश डिपो की बस को कब्जे में लेते हुए अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। बस में पचास सवारी मौजूद थी। सवारियों के हंगामे के बाद परिचालक ने उनके टिकट के पैसे वापस किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed