फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buffalo Buggy fell into a ditch, farmer died due to suppression

अफसर मौके पर जाकर शिकायतों का करें समाधान

Wed, 04 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Buffalo Buggy fell into a ditch, farmer died due to suppression
जानसठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समय से निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। तहसील दिवस में 48 शिकायतें आईं। जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम सेल्वा कुमार जे ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर फरियादी की शिकायत का समाधान करने का काम करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में एसएसपी अभिषेक यादव ने निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में छेड़छाड़ व स्कूल की छुट्टी के समय चौराहों पर खड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाएं। सर्दियों में गश्त बढ़ाएं, जिससे चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसडीएम कुलदीप, सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, सीएचसी प्रभारी डा. अशोक कुमार, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा आदि समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिकायतों का मौके पर पहुंच कर ही निस्तारण हो
खतौली। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने कहा कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण मौके पर पहुंच कर ही होना चाहिए। विभागीय अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाए। जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 27 शिकायतों में मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed