{"_id":"5de6aea38ebc3e54d8060c5a","slug":"buffalo-buggy-fell-into-a-ditch-farmer-died-due-to-suppression-khatauli-news-mrt4568820142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा बुग्गी खाई में गिरी, किसान की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा बुग्गी खाई में गिरी, किसान की दबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसा बुग्गी खाई में गिरी, किसान की दबने से मौत
रतनपुरी/खतौली। भैंसा बुग्गी के खाई में गिरने से उसके नीचे किसान दब गया, जिससे किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस हादसे को लेकर परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक व्याप्त है।
रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी 45 वर्षीय किसान पूरण उर्फ प्रवीण पुत्र हरपाल सिंह मंगलवार दोपहर को अपने घर से भैंसा बुग्गी लेकर खेतों में आवारा पशुओं के खेेत में ना घुसे, इसलिए तारबंदी करने गया गया था। तारबंदी करने के बाद किसान अपनी भैंसा बुग्गी लेकर वापस घर आ रहा था। अचानक रास्ते में भैंसा बिदक गया, जिससे भैंसा बुग्गी सहित खाई में गिर पड़ी। भैंसा बुग्गी के नीचे किसान दब गया। किसान ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों को आवाज नहीं पहुंची। काफी देर बाद वहां से गुजरने वाले किसान हरबीर सिंह ने खाई में भैंसा बुग्गी के पलटने पर शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने खाई मेें नीचे उतरे, तो उनको किसान के भैंसा बुग्गी के नीचे दबे पैर दिखाई दिए। परिजन अपनी संतुष्टि के लिए पूरण को गांव बड़सू में चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की शाम को परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।