फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP leader and former mlc rishipal gautam passes away in Muzaffarnagar

UP: बसपा नेता पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम का निधन, मेरठ के अस्पताल में ली अंतिम सांस, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 12:24 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : बसपा नेता पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम का निधन हो गया। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
BSP leader and former mlc rishipal gautam passes away in Muzaffarnagar
मायावती और ऋषिपाल गौतम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम (78) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। गौतम बसपा के कई प्रदेशों के प्रभारी रहे। नई मंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खास कार्यकर्ताओं में शामिल ऋषिपाल गौतम 1984 से बसपा से जुड़े थे। वह बसपा के जिलाध्यक्ष रहे। 2008 में विधान परिषद के लिए चुने गए। दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान के बसपा के प्रभारी रहे। वर्तमान में वह सहारनपुर मंडल के समन्वयक थे। उनकी पत्नी गीता गौतम प्रदेश में महिला आयोग की सदस्य रही हैं। वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी के चलते अस्वस्थ थे। उन्हें मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शाम के समय नई मंडी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे विश्वजीत ने उन्हे मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर परमानंद झा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि वह मूल रूप से शहर के रैदासपुरी के रहने वाले ऋषिपाल गौतम गांधी इंटर कॉलेज चरथावल में प्रवक्ता रहे हैं। उनके निधन से बसपा में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में बसपा जिलाध्यक्ष सतीश, प्रेमचंद गौतम, जियाउर्रहमान, सत्यप्रकाश, जीत सिंह बौद्ध, रविंद्र गौतम, अरविंद गौतम, पुरूषोत्तम, इंतजार राना, पुष्पांकर पाल, विकास कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed