{"_id":"66afcb972a8ac75bda0c33e4","slug":"bsp-is-trying-to-maintain-caste-balance-in-the-panel-of-contenders-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127429-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दावेदारों के पैनल में जातीय संतुलन साध रही बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दावेदारों के पैनल में जातीय संतुलन साध रही बसपा
Mon, 05 Aug 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए बसपा ने टिकट के दावेदारों का पैनल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मुस्लिम दावेदार सबसे ज्यादा हैं। गुर्जर, जाट और पाल समेत अन्य बिरादरियों के नामों की भी छंटनी की जा रही है। सात अगस्त को शामली में सहारनपुर मंडल की समीक्षा बैठक के बाद पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पहली बार उपचुनाव लड़ने जा रही बसपा की 11 अगस्त को लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक होगी। इससे पहले शामली में लोकसभा चुनाव में मिली हार की वजह जानने के लिए बैठक बुलाई गई है। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर लोकसभा के पदाधिकारी शामिल होंगे। उपचुनाव की वजह से बिजनौर लोकसभा की मीरापुर और पुरकाजी सुरक्षित सीट के पदाधिकारी भी बुलाए गए हैं।
बसपा से टिकट के दावेदार संगठन से संपर्क में है। जातीय समीकरण के दावे भी किए जा रहे हैं। 2027 से पहले महत्वपूर्ण चुनाव में बसपा हर कदम सोच-समझकर रख रही है। ऐसे में बेहतर प्रत्याशी के चयन को लेकर लखनऊ से दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि मीरापुर सीट पर टिकट के दावेदार 40 से अधिक है। अंतिम पैनल बनाने का काम चल रहा है। पहले शामली में बैठक होगी, इसके बाद लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी बैठक लेंगी।