फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP: District President changed in Muzaffarnagar for the third time in a year, know the reason

बसपा: मुजफ्फरनगर में एक साल में तीसरी बार बदला जिलाध्यक्ष, जानें अब किसे दी गई जिम्मेदारी, क्या रही वजह

Fri, 28 Nov 2025 08:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 28 Nov 2025 08:18 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: बसपा ने सात माह के कार्यकाल के बाद ही पुष्पांकर पाल को हटाकर पुरकाजी के आनंद प्रकाश को जिलाध्यक्ष बनाया है। दो दिन पहले हुई आसपा की रैली को फेरबदल का कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
BSP: District President changed in Muzaffarnagar for the third time in a year, know the reason
नए जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का शीर्ष नेतृत्व संगठन में लगातार फेरबदल कर रहा है। पुष्पांकर पाल को हटाकर अब पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव के रहने वाले आनंद प्रकाश की ताजपोशी की गई। पिछले एक साल में जिलाध्यक्ष पद पर तीसरे चेहरे को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश रवि के जिलाध्यक्ष पद पर लंबे कार्यकाल के बाद करीब एक साल पहले रविंद्र गौतम की ताजपोशी की गई थी। पांच माह बाद ही उनके स्थान पर पुष्पांकर पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने एकाएक अब सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। पुष्पांकर पाल की जगह आनंद प्रकाश की ताजपोशी की गई। करीब पांच साल से संगठन में विभिन्न दायित्व संभाल रहे हैं।
 
विज्ञापन

बसपा कार्यालय पर किया गया अभिनंदन
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश का महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। संगठन को मजबूत कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएंगे। 
 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब बसपा की सरकार बनी है, प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए नियम लागू किए गए। इस मौके पर मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश रवि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल, प्रेमचंद गौतम, आजाद मावी, सुशील शर्मा, इरशाद त्यागी, कुलदीप प्रधान, इजहार प्रधान मौजूद रहे।
 

आसपा की रैली से जोड़कर देखा जा रहा परिवर्तन
आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने 26 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर संविधान बचाओ रैली की थी। बसपा में जिलाध्यक्ष पद पर परिवर्तन को इस रैली से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल को जल्द ही नई जिम्मेदारी भी मिलने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed