फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP did not change the tables, Shah will contest the election

Muzaffarnagar News: बसपा ने नहीं बदला पासा, शाह नजर लड़ेंगे चुनाव

Sun, 20 Oct 2024 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
BSP did not change the tables, Shah will contest the election
मुजफ्फरनगर। पहली बार उपचुनाव लड़ने जा रही बसपा ने मीरापुर की रणनीति में कोई फेरबदल नहीं किया है। मुस्लिम-दलित समीकरण पर भरोसा जताया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने शाह नजर को ही प्रत्याशी घोषित किया। बसपा ने दो माह पहले ही कम्हेड़ा के किसान परिवार से आने वाले शाह नजर को विधानसभा प्रभारी घोषित कर दिया था। सपा से पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चर्चा थी कि बसपा किसी अति पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दे सकती है। रविवार को बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी पर ही भरोसा जताते हुए शाह नजर के नाम का एलान कर दिया। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन और बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने उनके नाम की घोषणा की। पहली बार उपचुनाव लड़ने जा रही बसपा की नजर दलित-मुस्लिम समीकरण पर है। मीरापुर में सबसे ज्यादा मतदाता भी इन्हीं दो वर्गेां के है। अगर समीकरण बनता है तो शाह नजर दूसरे प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed