खतौली। केकेे जैन डिग्री कालेज में दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का प्रयोग विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रा-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रसायन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विपिन बंसल, डॉ. विज्येता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष पोस्टर ऑयल में कोमल जैन, पल्लवी जैन, शिवानी तोमर, श्रेया को प्रथम स्थान दिया गया। पोस्टर डाई रंग मदीहा, आंचल राजपूत को द्वितीय स्थान मिला। पोस्टर केमिस्ट्री इन नेच्यूरल प्रोडक्ट में ज्योति, प्रिया, पूर्वी, श्वेता, सुहानी को तृतीय स्थान दिया गया। बीएससी द्वितीय वर्ष में पोस्टर मॉर्डन पेरोडाइस टेबिल में मरियर सिद्दीकी, तनु वशिष्ठ, अदिति आर्य, अश्वनी होल्कर, पूजा छोकर को प्रथम स्थान दिया गया। पोस्टर शिक्षा में रसायन विज्ञान का उपयोग में अनुराधा, प्रियांशी, ऋतु, साक्षी को द्वितीय स्थान दिया गया। पोस्टर फल सब्जियों में विटामिन और मिनिरल्स में तनु बालियान, संध्या, शिवानी शर्मा, शिवानी कल्श्यान को तृतीय स्थान दिया गया। इनके अलावा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। संचालन डॉ. संजीव कुमार ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा जैन, विशिष्ठ अतिथि डॉ. रुचि गोयल रहीं। प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने सभी का आभार जताया।