फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   B.Sc Home Science exam fee not reduced

Muzaffarnagar News: कम नहीं हुआ बीएससी गृह विज्ञान का परीक्षा शुल्क

Thu, 21 Dec 2023 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
B.Sc Home Science exam fee not reduced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी होम साइंस की बढ़ाई गई परीक्षा शुल्क की समस्या बरकरार है। शहर स्थित जैन कन्या पीजी कॉलेज की ओर से तीन दिन तक कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शहर के महाविद्यालयों में अध्ययनरत करीब पांच सौ छात्राएं समस्या से प्रभावित हैं।

जैन कन्या पीजी कॉलेज की गृह विज्ञान की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि विवि ने बीए, बीकॉम और अन्य पाठ्यक्रम की परीक्षा शुल्क को कम कर दिया है, लेकिन उन पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। उनकी फीस 2930 से बढ़ाकर सीधे 5240 कर दी गई है।
विज्ञापन

जैन कन्या पीजी कॉलेज में बीएससी गृह विज्ञान में 52, एसडी डिग्री कॉलेज में 200, एसडी मैनेजमेंट कॉलेज में 100 और श्रीराम कॉलेज में 150 के करीब छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। ऐसे में शहर के ही महाविद्यालयों में 500 छात्राएं समस्या से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय में मामले को लेकर बैठक की गई थी। इसमें बताया गया कि बीएससी गृह विज्ञान की परीक्षा फीस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यायल में भी इतनी ही है। इसलिए परीक्षा शुल्क इतनी ही रहेगा। उन्होंने बताया कि विवि ने बैठक में कहा कि बच्चों की मांग के मुताबिक ही परीक्षा शुल्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed