फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSA suspended the Headmaster and stopped the salary of Shikshamitra in case of mid-day meal in Muzaffarnagar

UP: मिड-डे मील में छिपकली मामला, प्रधानाध्यापक निलंबित, दो रसोइये भी हटाए गए, 30 बच्चे हुए थे फूड पॉइजनिंग का शिकार

Fri, 15 Jul 2022 05:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Jul 2022 05:50 AM IST
सार

मिड-डे मील की ताहरी में छपकली मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है और शिक्षामित्र के वेतन पर रोक लगा दी है। इसके अलावा भोजन माताओं को भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन
BSA suspended the Headmaster and stopped the salary of Shikshamitra in case of mid-day meal in Muzaffarnagar
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मिड-डे मील की ताहरी खाने से सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बीबीपुर के 30 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बच्चों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं अभिभावकों और बच्चों का कहना है कि ताहरी में छिपकली गिरी थी।

विज्ञापन


बीएसए शुभम शुक्ला ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर शिक्षामित्र के वेतन पर रोक लगा दी है। दो रसोइये भी हटा दिए गए हैं। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। रिपोर्ट कुछ दिन में आएगी। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अस्पताल और गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


बुधवार को जानसठ रोड स्थित बीबीपुर गांव के स्कूल में सुबह करीब 11 बजे मिड-डे मील में बच्चों के लिए ताहरी बनाई गई थी। भोजन करने के कुछ देर बाद ही बच्चों ने तबीयत खराब होने की शिकायत शुरू कर दी। एक बच्चा शिक्षामित्र के पास ताहरी लेकर पहुंचा और छिपकली गिरी होने की शिकायत की। भोजन में छिपकली का शोर मचा तो स्कूल में चीख-पुकार मच गई। कुछ बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की तो कुछ ने गले में खरास की बात कही। इसके बाद अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल भी स्कूल में पहुंचे। वहीं जिन बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब थी, उन्हें अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद स्कूल में एंबुलेंस पहुंची। उर, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, बीएसए शुभम शुक्ला, ग्राम प्रधान राजेश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: आखिर कब गिरफ्तार होगा याकूब, पुलिस ने कुर्क की पांच करोड़ की संपत्ति, कोठी में छिपे थे कई बड़े राज

अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों ने लापरवाही की है। कौशल विकास मंत्री ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और मामले की जांच के आदेश दिए। बीएसए ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षामित्र रणवीर का वेतन रोका गया है और दो भोजन माताओं को हटा दिया गया है। दो दिन में मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं है।

कपिल देव अग्रवाल ने गोद लिया था स्कूल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पिछले दिनों ही इस स्कूल को गोद लिया था। प्रकरण की जानकारी मिलते ही वह पहले अस्पताल और फिर गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed