फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brothers dispute reached police station, villagers jammed

भाइयों का विवाद पहुंचा थाने, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 15 Sep 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Brothers dispute reached police station, villagers jammed
भाकियू नेताओं की सीओ से ही नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैसी में एक व्यक्ति ने अपनी मां को घर से बाहर निकालकर अपने सैनिक भाई के हिस्से पर ताला लगा दिया। फौजी की ओर से थाने में सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसी बात से नाराज भाकियू कार्यकर्ता और ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने रोड़ पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ की भाकियू नेताओं से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद जाम खुल गया।
गांव भैसी के ग्रामीणों ने देर रात थाने पर पहुंचकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटा जाम की स्थिति बनने से दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। मामले की सूचना पर सीओ राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच भाकियू नेत्री सोहनबीरी, मनीष चौधरी व ग्राम प्रधान अमित कुमार की सीओ से तीखी नोकझोंक हुई। उनका कहना था कि पीड़ित फौजी पिछले कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। काफी देर हंगामा होने के बाद जाम खुलवाया गया। सीओ ने पीड़ित से तहरीर लिखकर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

यह है मामला
गांव भैसी निवासी रविंद्र कुमार वायुसेना में तैनात है। वह अपने घर छुट्टी आए हुए है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई उन्हें घर पर अलग मीटर नहीं लगाने दे रहा है। इतना ही नहीं बुधवार की शाम अपनी पत्नी के साथ खतौली आए थे, वापस पहुंचकर देखा तो उनके छोटे भाई ने मां को बाहर निकालकर गेट का ताला लगा दिया। पुलिस को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें थाने लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed