फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother-in-law raped and filmed the woman, threatened to commit suicide

Muzaffarnagar News: ननदोई ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, आत्मदाह की दी चेतावनी

Mon, 17 Nov 2025 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped and filmed the woman, threatened to commit suicide
जानसठ। एक महिला ने ननदोई पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर भी जानसठ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने वीडियो बनाकर कार्रवाई नहीं करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र निवासी महिला की शादी 14 वर्ष पूर्व बिजनौर जनपद में हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि जानसठ क्षेत्र निवासी ननदोई का उसकी ससुराल में आना जाना था। उसने पति की गैर मौजूदगी में दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर फोटो खींच लिए। पति शाम को वापस आया तो उसने शिकायत की। महिला के पति ने पंचायत बुलाई। जिसमें ननदोई ने माफी मांगी और फोटो व वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता आ रहा है। 9 नवंबर को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर जानसठ क्षेत्र में बुलाकर दुष्कर्म किया। उसे जंगल में छोड़ कर भाग गया। पीड़िता ने जानसठ थाने में तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने तथा कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। सीओ यतेंद्र नागर ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed