फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother-in-law and brother-in-law arrested in honey trap case

Muzaffarnagar News: हनी ट्रैप के मामले में जीजा-साले गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law arrested in honey trap case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने कस्बे के बड़ौत रोड पर छापा मारकर हनी ट्रैप गैंग के दो सदस्यों जीजा व साले को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से ब्लैकमेल कर वसूले गए दो लाख रुपये बरामद किए। इस मामले में दोनों आरोपियों की पत्नी सहित चार आरोपी वांछित है। सभी आपस में रिश्तेदार है। उन्होंने यह गिरोह बनाया था।


कस्बा निवासी फिरोज मलिक ने 11 जनवरी को बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 6 जनवरी को सना नामक महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया। 7 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ सना के बताए हुए स्थान पर पहुंचा। वहां मौके पर मौजूद सना व उसके साथी समा प्रवीन, उस्मान, गुलबहार, समसू व सलमान उर्फ शहजाद ने योजनाबद्ध तरीके से उसे यौन उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने तथा तमंचा दिखाकर वादी व उसके दोस्त से दो लाख 99 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ौत रोड पर छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समसू निवासी सहारनपुर तथा उसका साथी उस्मान बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों आरोपी जीजा व साले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे दो लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने अपने गिरोह के सदस्यों के नाम व पते बताए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के बाकी सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

-- इस तरह करते हैं ठगी
पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य अनजान व्यक्तियों को महिला से वीडियो काॅल करा कर मिलने के बहाने बुलाते हैं। निर्वस्त्र अवस्था में वीडियो बनाकर उसे यौन उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने का भय दिखाकर पैसे वसूलने का काम करते है। इस तरह पीड़ित को भी फंसाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed