{"_id":"5da71ef38ebc3e014b5fb39a","slug":"brother-arrested-for-shooting-woman-muzaffarnagar-news-mrt4487862197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गोली मारने के आरोप में भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को गोली मारने के आरोप में भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में मंगलवार देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ में हमलावर भाई ने महिला के चालचलन पर उंगली उठाते हुए कहा कि वह लगातार इज्जत से खिलवाड़ कर रही थी, आखिर कैसे और कब तक बरदाश्त करता ? इसीलिए उसे गोली मार दी। उधर, मेरठ मेडिकल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में मंगलवार देर रात महिला शाहिदा पत्नी नन्ना को उसी के भाई मोनी उर्फ शाहिद ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। गंभीर हालत में शाहिदा को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था। शाहिदा के पति नन्ना ने मामले में हमलावर शाहिद उर्फ मोनी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने घर में घुसकर दो मोबाइल चोरी कर लिए थे, जिसे रोकने पर उसने शाहिदा को गोली मार दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में शाहिद उर्फ मोनी का कहना है कि उसकी बहन के मोहल्ले के ही एक युवक से संबंध थे, जिसे कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके चलते उन्होंने करीब एक साल पूर्व उससे सभी संबंध खत्म कर लिए थे। शाहिद ने बताया कि कुछ माह पूर्व बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी का भी अपहरण करा दिया था, तभी से वह बहन से बदला लेने की फिराक में था और इसी के चलते उसने मंगलवार देर रात उसे गोली मार दी। हमलावर भाई का कहना है कि उसे बहन को गोली मारने का कोई अफसोस नहीं है।