{"_id":"66c24393928c50c7c00a6fb4","slug":"brother-and-sister-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-roadways-bus-mother-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-128198-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, मां घायल
Mon, 19 Aug 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। बुढ़ाना-बडौत मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार शामली जनपद के कैराना के गांव जहानपुरा निवासी भाई रियान (18) व बहन साबरीन (12) की मौके पर मौत हो गई। उनकी मां मुरसलीना (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को शांत कर जाम खुलवाया।
शामली जनपद के कैराना कोतवाली के गांव जहानपुर का रहने वाला रियान (18) पुत्र कौसर अपनी बहन साबरीन (12) व माता मुरसलीना (45) के साथ बाइक से अपने मामा के यहां बागपत जनपद के गांव फ्रांसगढ़ जा रहा था। बुढ़ाना-बडौत मार्ग पर बागपत जनपद की भड़ल पुलिस चौकी व मिंडकाली बस अड्डे के बीच सड़क पर तेज गति से पीछे से आई रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई। उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मुख्य सड़क पर हुए हादसे के दौरान राहगीरों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी राजकुमार व सीओ गजेंद्र पाल सिंह व बुढ़ाना व शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ौत व बुढ़ाना की ओर से आने वाले यातायात को रोक दिया। जिससे जाम लग गया। गांव फ्रांसगढ़, जहानपुरा से परिजन व काफी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना से नाराज ग्रामीणाें ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ ने उन्हें समझाकर बामुश्किल जाम खुलवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
घायल मुरसलीना को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर मृतक भाई-बहन के पिता कौसर ने दी है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। बस का चालक बस छोड़ कर फरार हो गया था।