फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Broke the statue of Indira Gandhi

शरारती तत्वों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, कांग्रेसियों ने किया हंगामा

Fri, 07 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Broke the statue of Indira Gandhi
गांधी प्रतिमा के पास हंगामा करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर माहौल को खराब करने की कोशिश की। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। कांग्रेसियों ने कहा कि सूबे की भाजपा शासन में कानून का राज नहीं रह गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। बुधवार की रात किसी ने इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को  इसका पता चला तो नाराजगी फैल गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। फिलहाल पुलिस ने प्रतिमा को ढकवा दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया ने पुलिस को तहरीर देकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हरकत बेहद शर्मनाक है। प्रशासन को शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने इंदिरा गांधी की नई प्रतिमा नहीं लगवाई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सीओ सूक्ष्म प्रकाश का कहना है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed