फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bringing back children who dropped out of school

Muzaffarnagar News: पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को फिर लाएंगे विद्यालय

Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bringing back children who dropped out of school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक अप्रैल से प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू होगा। इस बार स्कूल चलो अभियान को माध्यमिक विद्यालयों तक विस्तारित किया गया है।
अभियान के दौरान ड्रापआउट बच्चों को दोबारा जोड़ने के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर फोकस किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कक्षा आठ के बाद छात्रों का नामांकन बढ़ाना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा के 293 विद्यालय संचालित हैं। गांव गांव में शिक्षा को सुलभ कराने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे में राजकीय विद्यालय बनाए गए हैं। इस बार अभियान के तहत कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अधिक से अधिक नामांकन कक्षा नौ में दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर पर उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां नामांकन दर कम है। इसके लिए ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों से कक्षा आठ पास करने वाले सभी विद्यार्थियों का प्रवेश कक्षा नौ में कराया जाएगा। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ के शिक्षक उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची तैयार कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराएंगे।

इसके आधार पर विद्यार्थियों का प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समितियों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed